Search This Blog

Thursday 30 November 2017

पटवारी विशेष 1 - कृषि से सम्बंधित सवाल

  • ·         भारत में कृषि क्षेत्र के जीडीपी का 0.3 प्रतिशत भाग कृषि शोध पर खर्च किया जाता है , जबकि अमेरिका में 40% किया जाता है !
  • ·         2016 – 17 में कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर 4.1 प्रतिशत दर्ज की गई !
  • ·         देश की कुल श्रमशक्ति का लगभग 48.9 प्रतिशत भाग कृषि एवं सहायक क्रियाओं से अपनी आजीविका कमाता है !
  • ·         देश का लगभग 55% कृषि क्षेत्र वर्षा सिंचित , 45 प्रतिशत कृषि क्षेत्र में ही सिंचाई सुविधा उपलब्ध है !
  • ·         भारत में औसत जोत का आकार बहुत छोटा है , जनसंख्या वृद्धि के साथ इसमें कमी होती जा रही है !
  • ·         कुल कृषि ऋण का 60 प्रतिशत संस्थागत क्षेत्र द्वारा प्रदान किया जाता है , तथा 40% साहूकार आदि से प्राप्त किया जाता है !
  • ·         ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना ( 2007-12 ) में कृषि संबंधित क्षेत्र की विकास दर 3.2 प्रतिशत प्राप्त की जा सकी !
  • ·         विदेश व्यापार में कृषि निर्यातों को बढ़ावा देने के लिए 2004-2005 में विशेष कृषि उपज योजना प्रारंभ की गई थी !
  • ·         अर्थव्यवस्था के प्राथमिक क्षेत्र में कृषि , पशुपालन , मत्स्य पालन , खनन एवं उत्खनन को सम्मिलित किया जाता है !
  • ·         सकल कृषि उत्पादन में पशुपालन उत्पादन का हिस्सा 26 प्रतिशत है !
  • ·         सकल कृषि उत्पादन में बागवानी उत्पादन का हिस्सा 30 प्रतिशत है !
  • ·         उर्वरक उत्पादन में भारत का विश्व में चीन व अमेरिका के बाद तीसरा स्थान है !
  • ·         वर्ष 2014 – 2015 में देश के निर्यात में कृषि एवं संबंधित वस्तुओं का हिस्सा 12.5  प्रतिशत था !
  • ·         भारत में कृषि क्षेत्र में सर्वाधिक बेरोजगारी मौसमी एवं छिपी प्रकार की बेरोजगारी पाई जाती है !
  • ·         सर्वाधिक सिंचित फसल गन्ना है ! ( 94.3 प्रतिशत )
  • ·         19 वीं कृषि गणना के अनुसार सर्वाधिक सिंचित क्षेत्रफल वाले राज्य हैं 1.उत्तर प्रदेश 2.मध्य प्रदेश 3.राजस्थान 4.आंध्र प्रदेश 5.गुजरात !
  • ·         19वीं कृषि गणना के अनुसार कुल क्षेत्रफल की प्रतिशत की दृष्टि से सर्वाधिक सिंचित राज्य हैं 1.पंजाब 2.हरियाणा 3.उत्तर प्रदेश 4.पश्चिम बंगाल 5.तमिलनाडु !
  • ·         क्षेत्रफल की दृष्टि से सर्वाधिक असिंचित राज्य है 1.महाराष्ट्र 2.राजस्थान 3.आंध्र प्रदेश !
  • ·         सबसे कम सिंचित क्षेत्रफल प्रतिशत असम में पाया जाता है !
  • ·         देश में सिंचाई के साधनों का घटता क्रम है 1.नलकूप 2.नहर 3.कुआं 4.अन्य !
  • ·         शीर्ष नहर सिंचित राज्य 1.मिजोरम 2.उड़ीसा 3.जम्मू कश्मीर !
  • ·         शीर्ष नलकूप सिंचित राज्य 1.पंजाब 2.उत्तर प्रदेश 3.उत्तराखंड 4.पश्चिम बंगाल !
  • ·         देश के 64 प्रतिशत कृषि भूमि पर खाद्यान्न फसलें उगाई जाती है !
  • ·         संस्थागत कृषि ऋण में सर्वाधिक ऋण वाणिज्यिक बैंकों द्वारा दिया जाता है , दूसरा स्थान सहकारी बैंकों एवं तीसरा स्थान ग्रामीण बैंकों का है !
  • ·         कृषि को सर्वाधिक प्राथमिकता प्रथम पंचवर्षीय योजना में दी गई थी !
  • ·         12वीं पंचवर्षीय योजना ( 2012-17 ) में कृषि एवं संबंधित क्षेत्र का विकास दर लक्ष्य 4% रखा गया है !
  • ·         कृषि योग्य भूमि की दृष्टि से शीर्ष राष्ट्र हे 1.अमेरिका 2.भारत 3.चीन 4.रूस !
  • ·         कृषि जोत से आशय भूमि की उस क्षेत्रफल  से होता है जो प्रत्येक किसान परिवार के पास अपनी पारिवारिक भरण पोषण के लिए उपलब्ध होता है !
  • ·         एक हेयक्टर से कम आकार वाली जोत को सीमांत जोत कहा जाता है भारत में 67 प्रतिशत जोत सीमांत जोत है !
  • ·         एक से दो हेक्टर वाली जोतों को लघु जोत कहा जाता है !
  • ·         दो से चार हेयक्टर बाली जोतों को अर्ध मध्यम जोत कहा जाता है !
  • ·         चार से दस हेयक्टर बाली जोत को मध्यम जोत कहा जाता है !
  • ·         दस हेयक्टर या इससे बड़ी जोत को बडी जोत कहा जाता है !
  • ·         भारत के पास विश्व की कुल कृषि योग्य भूमि का मात्र 11 प्रतिशत है !
  • ·         भारत का प्रथम जैविक राज्य सिक्किम है !
  • ·         मध्य प्रदेश की कुल कार्यशील जनसंख्या का 69.6 प्रतिशत कृषि कार्य में संलग्न है !
  • ·         मध्य प्रदेश में प्रति व्यक्ति औसत 0.25 हेयक्टर कृषि भूमि है !
  • ·         मध्यप्रदेश में सर्वाधिक शुद्ध कृषि भूमि उज्जैन जिले में ( 81.9 प्रतिशत ) है , तथा सबसे कम शुद्ध कृषि योग्य भूमि उमरिया ( 23.3 प्रतिशत ) है !
  • ·         मध्यप्रदेश में राज्य जैविक कृषि नीति 2011 को जुलाई 2011 को मंजूरी दी !
  • ·         मध्य प्रदेश में सितंबर 2006 में राज्य कृषक आयोग का गठन किया गया !
  • ·         मध्य प्रदेश में देश का 10.3 प्रतिशत पशुधन है !
  • ·         मध्य प्रदेश के कुल पशुधन में सर्वाधिक संख्या बकरियों की है ,कुल पशुधन का 24% !
  • ·         बकरी को गरीबों की गाय कहा जाता है !
  • ·         राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 24 अप्रैल को मनाया जाता है !
  • ·         अब राष्ट्रीय आय के मापन में 2011 – 12 को आधार वर्ष माना जाता है !
  • ·         भारत में फसल बीमा योजना का शुभारंभ 1985 में हुआ !
  • ·         वर्ष 2005 में राष्ट्रीय हॉर्टिकल्चर मिशन प्रारंभ हुआ !
  • ·         एगमार्क का संबंध वस्तु की गुणवत्ता से है !
  • ·         भारत में कृषि पारिस्थितिकी क्षेत्रों की संख्या 20 है !
  • ·         मध्यप्रदेश में सन 1960 में मंडी अधिनियम पारित हुआ !
  • ·         मध्य प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड की स्थापना 1973 में हुई !
  • ·         मध्य प्रदेश बीज एवं फार्म विकास निगम की स्थापना 17 नवंबर 1980 को हुई इस निगम के 7 क्षेत्रीय कार्यालय है !

No comments:

Post a Comment

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...